पिथौरागढ़। केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आंगनबाड़ी, एनएचपीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन, भोजनमाता यूनियन सहित एक्टू से जुड़े संगठन शुक्रवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ति्रयों ने सदर रामलीला मैदान में सभाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धारचूला में एनएचपीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने कार्य बहिष्कार कर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय के नगर के रामलीला मैदान में एक्टू से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित अन्य संगठनों की महिलाएं एकत्र हुईं। मानदेय नहीं-वेतनमान चाहिए, फूल नहीं चिंगारी हैं-हम भारत की नारी हैं, महिला शोषण बंद करो सहित अन्य नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदर रामलीला मैदान से केएमओयू स्टेशन, टकाना व डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। सरकार लगातार अतिरिक्त बोझ देकर उनका शोषण करने में लगी है। कहा कि सरकारी कर्मचारी घोषित करने, वेतन राशि, पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्र भेजा गया था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि 9 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने पर वह आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगी।
ये रहे शामिलरू आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पाण्डेय, गंगोलीहाट ब्लक अध्यक्ष दीपा पंत, बेरीनाग ब्लक अध्यक्ष सरोज पंत, डीडीहाट ब्लक अध्यक्ष अनीता कन्याल, कनालीछीना ब्लक अध्यक्ष सुनीता बसेड़ा, मूनाकोट ब्लक अध्यक्ष हेमा धारियाल, धारचूला ब्लक अध्यक्ष चंपा, मुनस्यारी अध्यक्ष नीमा, पूनम सिंह, दीपा वर्मा, राधा मेहरा, अनीता चंद, दीक्षा पंत, हेमा सेठी, तनुजा भंडारी, मंजू, दीक्षा पंत, भोजनमाता संगठन की जिलाध्यक्ष जानकी भंडारी।