आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की कलक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी

Spread the love

चमोली। मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रदर्शन कर नारे बाजी की । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय में पिछले 19 दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय की मांग का समर्थन करते हुए उनके साथ धरने पर बैठ गए।
पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की न्यायोचित मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का समर्थन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को है। पूर्व मंत्री भंडारी ने कहा 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय बढ़ोतरी की जायेगी। इस अवसर पर कांग्रेस पीसीसी सदस्यअरविंद सिंह नेगी, राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह नेगी, महिला काघ्ग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ऊषा रावत, सेवादल की जिलाध्यक्ष अनीता नेगी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश नेगी, मुकुल बिष्ट, मनोज कठैत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *