9 सूत्रीय मांगों को लेकर कानूनगो संघ ने दिया धरना

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ टिहरी शाखा ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर भूलेख दफ्तर परिसर में धरना दिया। उन्होंने सरकार से जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष गंगा पेटवाल ने कहा कि कानूनगो संगठन लंबे समय से शासन-प्रशासन से नायब तहसीलदार एंव सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कम्प्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की नैतानी करने की मांग कर रहे है। साथ ही कोविड-19 ड्यूटी के दौरान की उन्हें प्रोत्साहन राशि दिये जाने, रजिस्ट्रार कानूनगो के रिक्त पदों पर नियमावली के अनुसार तैनाती करने, तहसील अभिलेखागार में बस्तावरदार और अनुसेवक की नियुक्ति करने सहित नौ सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहा है। मांगों के निराकरण को लेकर राजिस्ट्रार कानूनगो बीते 18 अक्टूबर से चरणबद्घ तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, बावजूद मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पा रही है। मजबूरन उन्हें सोमवार को सामूहिक अवकाश लेकर धरने पर बैठना पड़ा। कहा जल्द मांगों का समाधान नहीं होता है, तो एक नवंबर से कानूनगो अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। इस संबंध में उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया। धरने पर बैठने वालों में हर्षमणी नौटियाल, रामेश्वर प्रसाद बडोनी, राजेंद्र सिंह गुनसोला, महेशा शाह, उपेंद्र पांडे, सुरेश मोहन डोगरा, धर्मवीर प्रकाश, मनोहर नेगी, बालम सिंह रावत, मनोहर सिंह, सोबन सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *