एवोक क्रिकेट अकादमी सोनीपत ने दो मैचों की सीरीज जीती

Spread the love

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एकलव्य, गेंदबाज अक्षय शर्मा, क्षेत्ररक्षक अमन डागर, प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनाया नेगी को
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डैफोडिल्स क्रिकेट जोन, चतुर्वाला में डैफोडिल्स स्कूल क्रिकेट टीम कोटद्वार एवं एवोक क्रिकेट अकादमी, सोनीपत (हरियाणा) के बीच दो मैचों की 40-40 ओवर क्रिकेट सीरीज का सफल आयोजन किया गया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एकलव्य एवोक क्रिकेट अकादमी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अक्षय शर्मा डैफोडिल्स क्रिकेट टीम, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अमन डागर एवोक क्रिकेट अकादमी, प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अनाया नेगी डैफोडिल्स क्रिकेट जोन को दिया गया। दोनों मुकाबलों के संयुक्त परिणाम के आधार पर सीरीज विजेता ट्रॉफी एवोक क्रिकेट अकादमी, सोनीपत को प्रदान की गई।


पहले मैच में एवोक क्रिकेट अकादमी, सोनीपत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एवोक की टीम ने 40 ओवर में 276 रन बनाकर ऑल आउट हुई। एकलव्य ने 106, कुंज बंसल ने 81 दन बनाए। डैफोडिल्स की ओर से अक्षय शर्मा ने 8 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डैफोडिल्स क्रिकेट जोन की टीम ने शानदार संघर्ष करते हुए 274/8 रन बनाए और जीत से मात्र 2 रन दूर रह गई। अनाया नेगी ने 108, एरॉन नेगी ने 35, अभिषेक नेगी ने 31 रन बनाएं। एवोक की ओर से कुंज बंसल ने 30 रन देकर 6 विकेट लिए। एवोक क्रिकेट अकादमी ने 2 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच कुंज बंसल, फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनाया नेगी को दिया गया। दूसरे मुकाबले में डैफोडिल्स क्रिकेट टीम ने एवोक क्रिकेट अकादमी को 92 रन से हराया। डैफोडिल्स की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए अनाया नेगी 91 रन, एरॉन नेगी 26 रन, कार्तिक बिष्ट 26 रन बनाये। गेंदबाजी में अमन डागर ने 22 रन देकर 2 विकेट, जबकि दक्ष ने 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। डैफोडिल्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अक्षय शर्मा ने 24 रन देकर 5 विकेट, अनाया नेगी ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। दोनों मुकाबलों के संयुक्त परिणाम के आधार पर सीरीज विजेता ट्रॉफी एवोक क्रिकेट अकादमी, सोनीपत को प्रदान की गई। इस मौके पर चेयरमैन अर्जुर्न ंसह बिष्ट ने कहा कि इस दो मैचों की सीरीज के आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर देना था। डैफोडिल्स क्रिकेट जोन, चतुर्वाला, कोटद्वार युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा लक्ष्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार कर भविष्य के चैंपियन तैयार करना है। इस अवसर पर डायरेक्टर शेखर उपाध्याय, डायरेक्टर स्पोट्र्स नरेंद्र नेगी, क्रिकेट कोट पुनीत बिष्ट, मैनेजर महावीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *