सात अक्टूबर से शुरु होगी संस्कृति स्पर्धा प्रतियोगिता : गौड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम हरिद्वार की ओर से जनपद स्तरीय संस्कृति स्पर्धा प्रतियोगिता सात अक्टूबर से आयोजित की जाएगी। दो दिन चलने वाली प्रतियोगिता में पौड़ी जिले के विभिन्न विकासखंडों से सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक करना है।


जनपद संयोजक आचार्य रोशन गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहगान, सामूहिक नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण, श्लोकाच्चारण प्रतियोगिता होगी। इसके उपरांत आठ अक्टूबर को कक्षा 11 से एमए तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता होगी। बताया कि प्रतियोगिता में लैंसडौन विस के विधायक दिलीप रावत व मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिताएं सिद्धबली मंदिर स्थित सभागार में होगी। कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विशेष टीमें गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *