पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत अनुभाग ग्राम मवाकोट में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों ने वन व वन्य जीवों के संरक्षण का संकल्प लिया।


वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। वायु, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और जीव-जंतु सभी पर्यावरण का हिस्सा हैं। मनुष्य का जीवन प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। आज बढ़ते प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। वायु प्रदूषण से अनेक बीमारियां बढ़ रही हैं, नदियां दूषित हो रही हैं और तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़, सूखा, अत्यधिक गर्मी और जंगलों में आग जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इस मौके पर पूर्व वन क्षेत्राधिकारी आरपी पंत, सुषमा जखमोला, अनिता रावत, बीना देवी, सूर्यप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, संदीप सिंह आदि मौजदू रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *