आंगनबाड़ी वर्कर्स रविवार को भी धरने पर बैठी

Spread the love

चम्पावत। आंगनबाड़ी वर्कर्स सम्मानजनक मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर नवें दिन भी धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान उन्होने मांगें पूरी न होने तक धरने पर बैठने का निर्णय लिया। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में आंगनबाड़ी वर्कर्स रैन बसेरा के पास धरने पर बैठी रहीं। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने कहा कि उनको करीब नौ हजार और आंगनबाड़ी सहायिका को मात्र पांच हजार रुपया मानदेय मिल रहा है। जिसमें वह 24 हजार मासिक मानदेय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बायोमैट्रिक हटाने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार के आधार पर कार्यकर्ताओं की पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस मौके पर माया राय, जया पांडेय, जानकी पाठक, किरन देव, पूजा, विमला अधिकारी, मीनाक्षी, बबीता बोहरा, पुष्पा बोहरा, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *