एक ही महीने का राशन दिए जाने पर लोगों में गुस्सा

Spread the love

बागेश्वर। दो माह के बजाए एक ही माह का राशन दिए जाने पर नारायण देव वार्ड के लोगों ने नाराजगी जताई है। नाराज उपभोक्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में गल्ला विक्रेता को दो महीने का राशन उपलब्ध कराने की मांग की। जल्द दुकानदार को पूरा कोटा नहीं मिला तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सभासद बबीता पांडे के नेतृत्व में वार्ड नंबर दो के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि उनके वार्ड के गल्ला विक्रेता द्वारा जून और जुलाई का राशन बांटा जाना था, लेकिन वह एक ही महीने का बांट रहा है। पूछने पर उनका कहना हे कि उन्हें एक हीने का राशन मिला है और वह एक ही महीने का बांटेंगे, जबकि पूर्व में वह दो-दो महीने का ही राशन बांटते आए हैं। उन्होंने पूर्ति विभाग से गल्ला विक्रेता को दो महीने का राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर राजेश पांडे, दीपक सिंह, नीता पांडे, भावना पांडे, मीरा, नीमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *