विभागीय संविदा में तैनाती नहीं देने पर गुस्सा

Spread the love

बागेश्वर। संविदा में रखे गए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर नियुक्ति नहीं देने पर कर्मचारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से निदेशक सैनिक कल्याण को ज्ञापन भेजा है। इसमें जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन से जुड़े कर्मचारी शुक्रवार को जिला सैनिक एवं पुनर्वास कार्यालय पहुंचे। यहां अपनी समस्या का एक ज्ञापन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 30 जून को जारी आदेश में विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारी, सहायक अधिकारी एवं वाहन चालक को ही विभागीय संविदा में लिए जाने के आदेश दिए हैं, जबकि विभाग द्वारा हमेशा कहा जाता है कि सभी कर्मचारियों को विभागीय संविदा में लिया जाएगा। अब उनके साथ भेदभाव हो रहा है। विभाग की गलती की सजा कर्मचारियों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 तक भी कई विभागों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को विभागीय संविदा में नियुक्तकर विभाग में स्थायी किया है, आउट सोर्सिंग से रखे गए सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूरी ईमानारी से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने अन्य पदों की भांति उन्हें भी विभागीय संविदा में रखने की मांग की है। इस मौके पर किशन सिंह, दान सिंह, कमला तिवारी, उमो देवी, मोहन राम तथा मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *