वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

चम्पावत। बाराकोट में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने मार्च माह का वेतन न मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द वेतन देने की मांग पर प्रदर्शन किया। सोमवार को जीआईसी बाराकोट में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी के नेतृत्व में वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जोशी ने कहा कि अप्रैल महीना आधा बीत जाने के बाद भी शिक्षक और कर्मचारियों के खाते में मार्च माह का वेतन नहीं आया है। वेतन न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जोशी ने बताया कि फरवरी माह के वेतन से आयकर की अवशेष कटौती हो जाने के बाद कुछ नहीं बचता। बच्चों की कपी किताब, माता-पिता की दवाइयां और घर के जरूरी सामान के लिए सरकारी कार्मिकों के भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि बजट आते ही कर्मचारियों का वेतन डाल दिया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र प्रसाद, आशीष ओली, अर्जुन सिंह छतोला, पिंकी आर्य, पूनम भट्ट, माधवानंद जोशी, विनोद कुमार सिंह, अतुल नाथ, दीपक रावत, भगवानदास वर्मा, नारायण राम कालाकोटी, मकर सिंह बोहरा, हरचरन, रेवती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *