उत्तराखंड

वैज्ञानिक आधार पर होगा मडल जिले का निर्माण: दुर्गेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। यूकस्ट के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि मडल जिले का निर्माण वैज्ञानिक आधार पर किया जाएगा। इसके लिए वैज्ञानिकों का सहारा लिया जाएगा। यहां हुई ग्राम चौपाल में उन्होंने कहा कि आदर्श जिला बनाने के लिए यूकस्ट लगातार कार्य कर रहा है। सोमवार को मुड़ियानी गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूकस्ट के महानिदेशक प्रो़दुर्गेश पंत ने कहा कि आदर्श जिला बनाने में तमाम संस्थानों के वैज्ञानिक मदद कर रहे हैं। इन वैज्ञानिकों ने प्रयोगशालाओं में अनेक शोध कार्य किए हैं। इन शोध कार्यों का असर जमीनी स्तर पर चम्पावत जिले में दिखाई देगा। वैज्ञानिकों के सहयोग से आजीविका के अवसर बढ़ेंगे। कहा कि मडल जिले का मकसद शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, षि, औद्यानिक, पर्यटन, स्वरोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करना है। कहा कि भारतीय पैट्रोलियम संस्थान देहरादून के सहयोग से ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जिले में शीघ्र विज्ञान केंद्र की भी स्थापना की जाएगी। सीडीओ आरएस रावत ने वैज्ञानिकों से सुअर और बंदरों से होने वाले नुकसान का स्थाई समाधान निकालने की अपील की। कार्यक्रम में सीमैप लखनऊ, सीएफआईआर लखनऊ, भारतीय पेट्रोल संस्थान दून से आए वैज्ञानिकों ने विचार रखे।
त्रिम बुद्घिमत्ता कार्यशाला हुईरू जीआईसी चम्पावत में यूकस्ट और डीएनए लैब ने त्रिम बुद्घिमत्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि यूकस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत ने किया। उन्होंने त्रिम बुद्घिमत्ता की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यशाला से छात्र छात्राओं को जानकारी मिल सकेगी। शिक्षक मनोज जोशी के संचालन में हुई कार्यशाला में ड़नरोत्तम शर्मा, ड़तौफीक अहमद, ड़रमेश कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश पांडेय ने थ्री डी प्रिंटिंग की जानकारी दी।
ये रहे कार्यक्रम में मौजूदरू वरिष्ठ अधिकारी डीके पांडेय के संचालन में हुई ग्राम चौपाल में ब्लक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, डीएफओ आरसी कांडपाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,डीडीओ संतोष कुमार पंत, एपीडी विमी जोशी, सीएओ जीएस भंडारी, डीएचओ टीएन पांडेय, उरेडा की पीओ चांदनी बंसल, मुख्य वैज्ञानिक ड़ मनोज श्रीवास्तव, ड़ पंकज आर्य, ड़पीपी बोथवाल, मनोज यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!