बदरीनाथ। हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को बदरीविशाल के दर्शन किए। दोपहर करीब 12 बजे वह धाम पहुंचीं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रानी मुखर्जी ने बदरीनाथ मंदिर में ध्वज अर्पित किया। उन्होंने कुछ देर मंदिर परिसर में रहकर धाम के आसपास की चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। बदरीनाथ की खूबसूरती देखकर वह अभिभूत नजर आईं। रानी मुखर्जी के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। प्रशंसकों ने मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींचीं।