कोटद्वार-पौड़ी

नाराज आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने शुरू की हड़ताल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पालिका के आउटसोर्स पर्यावरण मित्रों ने उनको ठेका प्रथा पर रखने और पीएफ नहीं मिलने से नाराज होकर अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनको पूर्व की तरह पालिका के अधीन कार्यरत रखने की मांग उठाई है।
शुक्रवार को नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना देते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूरज, अरूण आदि ने कहा कि पालिका के अधीन कार्य करने वाले 43 आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेका प्रथा पर रख दिया गया है। जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पालिका के प्रशासन व ईओ से सभी आउटसोर्स के पर्यावरण मित्रों को पूर्व की तरह पालिका के अधीन कार्यरत रखने की मांग की है। हड़ताल में बोबी कुमार, लक्ष्मी देवी, हिमांशु, अभिषेक, तरूण, गौरव, मनीष, अमन, विकास, विद्यावती आदि शामिल थे। इधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पर्यारण मित्रों को शनिवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। यदि उनकी कोई वास्तविक समस्या होगी तो उसे हल किया जाएगा। ईओ के मुताबिक शासन के आदेशों के तहत पालिका में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए थर्ड पार्टी के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!