पशु मित्रों ने की नियुक्ति देने की मांग

Spread the love

 

चम्पावत। आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त पशु मित्रों ने नियुक्ति देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम कार्यालय के जरिए डीएम को ज्ञापन भेजा है। पशु मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार आर्या के नेतृत्व में पशु मित्रों ने ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि आरसेटी ने जिले के 30 युवाओं को एक साल पहले 60 दिनी प्रशिक्षण दिया था। प्रशिक्षण में पशुओं का प्राथमिक उपचार, त्रिम गर्भाधान और टीकाकरण से संबंधित दी गई थी। तब प्रशिक्षणार्थियों को दूरस्थ क्षेत्रों में मानदेय पर रखने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक उन्हें तैनाती नहीं दी जा सकी है। उन्होंने योग्यतानुसार तैनाती देने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश फर्त्याल, गिरीश ढेक, गीता तिवारी, भूमिका पुजारी, सुनील फर्त्याल, हिमांशु तिवारी, अशोक मुरारी, रमेश भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *