उत्तराखंड

आप कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया। केंद्र सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। देवीधुरा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर रोष जताया। आप नेता राजेश बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर गई है। पहले भी केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की। लेकिन जांच में सिसोदिया पर लगे आरोप सिद्घ नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों को देख कर बौखला गई है। इसलिए लगातार दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है। कहा कि सिसोदिया के शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्य की सराहना विदेश में भी हो रही है। इसी के चलते केंद्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। यहां राहुल सती, राकेश बिष्ट, चंदन बिष्ट, मान सिंह अधिकारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!