अनिरुद्ध जोशी सेना में बने डाक्टर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार: कोटद्वार निवासी अनिरुद्ध जोशी सेना में डॉक्टर बने हैं। वर्ष 2018 में आम्र्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज, पुणे में चयन के उपरांत उन्होंने वहां से एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की। शनिवार को उन्होंने भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
उनके पिता और राजकीय इंटर कालेज सौली जयहरीखाल में प्रवक्ता पद पर तैनात सोबेंद्र जोशी ने बताया कि अनिरुद्ध ने अपनी हाईस्कूल तक की शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। इंटरमीडिएट न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल उत्तमनगर, दिल्ली से किया। बताया कि 2018 में ही अनिरुद्ध जोशी का चयन इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भुवनेश्वर के लिए भी हुआ था परन्तु उनका सपना बचपन से ही डॉक्टर के रूप में भारतीय सेना में सम्मिलित होकर देश सेवा करने का था, जो आज पूरा हो गया। उनकी उपलब्धि पर उनके घर में हर्ष का माहौल है।
———————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *