कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार पहुंची मानस खंड की झांकी, गढ़वाल को रवाना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गणतंत्र दिवस परेड-2023 में नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर प्रथम स्थान पर रही उत्तराखंड राज्य की झांकी मानसखंड रविवार को कोटद्वार पहुंची। झांकी को देखते हुए झंड़ाचौक में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
5 अप्रैल से 18 मई 2023 तक प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों एवं मुख्य शहरों में झांकी का प्रदर्शन जनमानस के सम्मुख किया जाएगा। रविवार को झांकी कोटद्वार पहुंची जंहा से विधानसभा अध्यक्ष ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर पौड़ी के लिए रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानसखंड हमारे लिए गौरव की झांकी है। इसमें उत्तराखंड की झलकियों का प्रदर्शन किया गया है। हमारी संस्कृति को इसमें उजागर किया गया है। झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है। झांकी में जागेश्वर मन्दिर, छोलिया नृत्य, राज्य पक्षी मोनाल, कस्तूरी मृग, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, वनों का समावेश से तैयार सुन्दर झांकी दर्शायी गयी है। उन्होंने सभी लोगों से इस भव्य झॉकी को देखने के साथ ही सभी से इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने में सहायोग प्रदान करने की अपील की, जिससे हम पूरे देश में अपने उत्तराखण्ड को प्रसिद्ध कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!