अनिरूद्ध ने की जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण

Spread the love

चम्पावत। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के प्रतिभाशाली छात्र अनिरूद्ध वर्मा ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की है। अनिरूद्ध ने इंटरमीडिएट की परीक्षा इसी वर्ष 97.6 फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। चम्पावत निवासी अशोक कुमार वर्मा और शिक्षिका नीलम वर्मा के पुत्र अनिरूद्ध ने जेईई मेंस में ओबीसी वरीयता क्रम में 1032 वीं रैक और जेईई एडवांस में ओबीसी वरीयता क्रम में 4266 वीं रैंक प्राप्त की है। छात्र की उपलब्धि पर होली विजडम प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय, दीपक वर्मा, दिनेश गड़कोटी, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, सितारा बी मंसूरी, भगीरथ सोराड़ी रवींद्र कार्की ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *