अंकुश व प्रिया दौड़ी सबसे तेज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जयहरीखाल के इंटर कॉलेज धौलखेतखाल में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुभ आयोजित किया गया। जिसमें तीन हजार मीटर की बालक वर्ग दौड़ में अंकुश व बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीनदयाल भारद्वाज व ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक वर्ग में मानव व बालिका वर्ग में अंबिका प्रथम स्थान पर रहे। 6 सौ मीटर की दौड़ में सुधीर व प्रिया प्रथम रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सुधीर व कसिस प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में आदर्श व संजना प्रथम रहे। गोला फेंक में आयुष व संजना प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी में इंटर कालेज धौलखेतखाल ने उच्च माध्यमिक विद्यालय पीड़ा का पराजित किया। अंडर-17 के बालक व बालिका वर्ग में अजय व सोनम प्रथम स्थान पर रहे। 4 सौ मीटर दौड़ में शुभम कंडारी व वंदना प्रथम स्थान पर रहे। 9 सौ व 15 सौ मीटर दौड़ में में वर्षा व अनूप प्रथम स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में अंकुश व प्रिया प्रथम स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में कृष्णा सिंह व संजना प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में शुभम व वंदना प्रथम रहे। गोला व भाला फेंक में दिव्यांशु व संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में कृष्णा गौड़, वश, श्रृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालिका व बालक वर्ग व चार गुणा सौ मीटर की रिले में इंटर कालेज धौलखेतखाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताओं के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सूरज रमोला, सलीम अहमद, प्रियंका गुंसाई, प्रधानाध्यापिका बीना भारद्वाज, सूरज मोहन रावत, आंनद सिंह, मनोज रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *