सम्मानित होने पर डा. नंदकिशोर ढौंडियाल का किया स्वागत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : साहित्यकार डा. नंद किशोर ढौंडियाल को स्वामी विवेकानंद पुस्कार मिलने का साहित्यिक संस्था साहित्यांचल ने स्वागत किया है। कहा कि ढौंडियाल को राष्ट्रीय सम्मान मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
मंगलवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पूर्व प्रांत संघ चालक चंद्रपाल सिंह नेगी, अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार डा. नंद किशोर ढौंडियाल को अखिल भारतीय कला साहित्य संस्कृति अकादमी वर्धा महाराष्ट्र के माध्यम से स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। कहा कि डा. नंद किशोर ढौंडियाल ने कई पुस्तके लिखी है। इस मौके पर ललन बुडाकोटी, चंद्रप्रकाश नैथानी, प्रवेश नवानी, गोविंद डंडरियाल, पीएल खंतवाल, ऋषि कंडवाल, सुदीप बौंठियाल, कुलदीप मैंदोला, भगवती प्रसाद कंडवाल, श्याम प्रसाद कोटनाला, हरि सिंह भंडारी, रमेश भट्ट, जशोदा बुडाकोटी आदि मौजूद रहे।