पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन का ऐलान

Spread the love

 

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उत्तरकाशी में 19 फरवरी को रैली निकालने के साथ ही धरना दिया जाएगा। 26 फरवरी को हल्द्वानी में मंडल अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को दबाव बनाया जाएगा। संगठन की धर्मपुर में हुई बैठक में उत्तरकाशी और हल्द्वानी में होने वाले आयोजन को हरी झंडी दी गई। तय हुआ कि 19 फरवरी को धरना देने के साथ ही रैली निकाली जाएगी। 26 फरवरी को हल्द्वानी में मंडल अधिवेशन होगा। उत्तरकाशी में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनजीत पटेल मौजूद रहेंगे। हल्द्वानी में होने वाले अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु मौजूद रहेंगे। आयोजनों को सफल बनाने की जिम्मेदारी पुष्कर राज बहुगुणा को दी गई। वे विभिन्न संघों, महासंघों, परिसंघों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का काम करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में महामंत्री मुकेश रतूड़ी, दिनेश सिन्धवाल, जगमोहन सिंह रावत, शान्तनु शर्मा, हर्षवर्धन जमलोकी, पुष्कर राज बहुगुणा, हेमलता कजालिया, अनिल सिंह पंवार, बीडी सेमवाल, चेतन प्रसाद कोठारी, अभिषेक मलिक, चन्द्र प्रकाश रतूडी, चन्द्रकान्त मैठाणी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *