त्यागी सभा का वार्षिक अधिवेशन हुआ आयोजित

Spread the love

सहस्रधारा चौक पर महावीर त्यागी की प्रतिमा लगाने की मांग
देहरादून। डालनवाला एमडीडीए कालोनी चंदर रोड के सामुदायिक भवन में त्यागी सभा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। सहस्रधारा चौक पर पूर्व सांसद स्वर्गीय महावीर त्यागी की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई गई। सर्वसम्मति से नई 17 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन किया गया। अध्यक्ष सतीश त्यागी, उपाध्यक्ष सतपाल त्यागी व शिव नीरज त्यागी, उपसचिव राम नरेश त्यागी, कोषाध्यक्ष अमित त्यागी एवं कार्यकारणी सदस्य राधे श्याम त्यागी, टीटू त्यागी, अनिल त्यागी, शरद त्यागी, अजय त्यागी, दुष्यंत त्यागी, धीरेंद्र त्यागी, सोमदत्त त्यागी, नीरज त्यागी, शिशिर त्यागी को बनाया गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सतीश त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज को एकजुट होकर मजबूती से रहना होगा। आपसी सामंजस्य एवं सामूहिक प्रयास करने होंगे। कार्यकारणी सदस्य टीटू त्यागी ने कहा कि सरकार प्रेरणा स्रोत महावीर त्यागी की प्रतिमा स्थापित करे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद आनंद त्यागी, राजेंद्र कुमार त्यागी, हरी राज त्यागी, विनोद त्यागी, रुड़की त्यागी सभा से जेडी त्यागी, राकेश त्यागी, रोबिन त्यागी, हेमंत त्यागी, प्रमोद त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सत्यव्रत त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, जितेंद्र त्यागी, केके त्यागी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *