उत्तराखंड

रम्पुरा में पत्नी ने ही की थी पति की हत्या

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। रम्पुरा निवासी एक युवक शुक्रवार को घर में मृत अवस्था में मिला था। परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का अंदेशा जताकर पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। साथ ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। पत्नी ने पति की हत्या की बात कबूली है। कोतवाली के एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि शुक्रवार को किशन कोली पुत्र चिमन लाल अपने घर पर मृत अवस्था में मिला था। मामले में पत्नी कमलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान कमलेश ने बताया कि 17 फरवरी 2018 को उसका विवाह किशन के साथ हुआ था। अत्यधिक शराब का सेवन करने के चलते दोनों के बीच बहस हो गई। इससे नाराज होकर वह जनवरी 2019 में मायके चली गई। इस बीच उसने तलाक का आवेदन किया तो 24 फरवरी 2020 को तलाक हो गया। इसके बाद 25 नवंबर 2022 को उनका आपस में समझौता हो गया। इसके बाद आठ दिसंबर को पति उसे अपने घर ले आया। शुक्रवार रात पड़ोस में पार्टी थी। किशन शराब में धुत होकर घर आया। इस बीच उसकी किशन से कहासुनी हो गई और उसने गला दबाना शुरू कर दिया। नशे में होने के कारण किशन उसका विरोध नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!