धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक छटाओं ने मोहा मन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटरमीडिएट कालेज सतपुली का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान शिक्षकों व अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि त्रिलोक चौहान व खंड शिक्षाधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों को अपने स्कूल व आसपास के क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की बेहतर राह मिलती है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पंजाबी, गुजराती, हिमाचली, हिंदी व गढ़वाली गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य हेमचंद ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य अनूप सिंह पुंडीर, सतपुली महाविद्यालय के प्राचार्य डा. संजय कुमार, वेद प्रकाश वर्मा, गंगा सिंह बिष्ट, रणधीर सिंह नेगी, जगदंबा डंगवाल, बृजमोहन रावत, मनीष खुगशाल आदि मौजूद रहे।