विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ वार्षिक निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्या भारती से सम्बद्ध रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार का तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने वंदना, शिक्षण, अनुशासन और विभागीय क्रियाकलापों की सराहना की। निरीक्षण टीम को विद्यालय परिवार की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि विद्या भारती प्रत्येक वर्ष अपने सम्बद्ध विद्यालयों में वार्षिक निरीक्षण की प्रक्रिया पूर्ण करता है। प्रांत कार्यालय द्वारा निरीक्षण के निमित्त सरस्वती विद्या मंदिर आवास विकास ऋषिकेश के प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडे, सरस्वती विद्या मंदिर गौचर के प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी, सरस्वती विद्या मंदिर बीएचईएल सेक्टर-2 रानीपुर हरिद्वार के प्रधानाचार्य नरेश चौहान द्वारा वार्षिक निरीक्षण में विद्यालय के कार्यालय का आय-व्यय, विद्यालय में गठित छात्र संसद एवं कन्या भारती का कार्य, सभी कक्षाओं में पठन-पाठन की प्रक्रिया, आचार्य निरीक्षण एवं विद्यालय की अतिरिक्त गतिविधियों का आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की आख्या प्रांत कार्यालय में जमा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने निरीक्षक टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र जखमोला, अध्यक्ष राकेश ऐरन, प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल, कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली सहित समस्त आचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *