अतिक्रमण न हटाए जाने को लेकर भूख हड़ताल में चौथे दिन भी जारी

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : नौगांव कमंदा के सिंमराली तोक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा टीन शेड बनाकर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर हरीश स्वामी ने भैरव गढ़ी मंदिर परिसर में भूख हड़ताल बुधवार को चौथे दिन भी जारी रखी।
हरीश स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नौगांव कमंदा के सिंमराली तोक में अवैध रूप से बनाये गए टीनशेड हटाये जाने को लेकर उपजिलाधिकारी सतपुली को विगत 28 नवंबर को ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने उक्त स्थान से अवैध कब्जा न हटने के कारण वह भूख हड़ताल करने को मजबूर है। हरीश स्वामी ने कहा कि उन्होंने उक्त स्थान पर निराश्रित पशुओं के लिए गौधाम बनाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की थी। इस संबंध में स्थानीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और जिलाधिकारी पौड़ी को ज्ञापन भेजा गया था। लेकिन उक्त स्थान पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया जाता है तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *