सिद्धबली मंदिर का वार्षिक अनुष्ठान नौ से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध धाम श्री सिद्धबली मंदिर का वार्षिक अनुष्ठान समारोह नौ दिसंबर से आयोजित किया जायेगा। इस संबध में मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
मंदिर समिति अध्यक्ष डा. जे पी ध्यानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठित की गई समितियों के अंतर्गत उद्योगपति अनिल कंसल को मेला संयोजक, सुमन कोटनाला और पं. राम प्रकाश शर्मा को सह संयोजक, जीत सिंह पटवाल को अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल को महासचिव और शिव कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में लैंसडौन विधान सभा विधायक महंत दिलीप रावत, रवींद्र नेगी, सुनील गोयल, अनिल अग्रवाल, ओम प्रकाश तिवारी, उमेश त्रिपाठी और सुमित अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *