देश-विदेश

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

मुंबई, एजेंसी। महाराषट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चव्हाण ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण कांग्रेस से नाखुश चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। खबर है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी साल पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर शिवसेना में शामिल हो गए थे। अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। जो महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!