यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में सरकार की एक और उच्चस्तरीय बैठक, मौजूदा सूरते-हाल पर मंथन

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक और उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में मौजूदा हालात के विभिन्घ्न पहलुओं पर मंथन हो रहा है। इस बैठक में आला अधिकारी शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी लगातार ऐसी बैठकें कर रहे हैं। कल रविवार को भी प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी ही एक बैठक की थी और सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ भारतीय छात्रों की सुरक्षिघ्त निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
इससे पहले सोमवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक उच्घ्चस्घ्तरीय बैठक की थी जिसमें चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचकर भारतीयों की सुरक्षित निकासी में समन्वय की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया। केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के मुताबिक किरेन रिजिजू स्लोवाकिया में, हरदीप पुरी हंगरी, वीके सिंह पोलैंड जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा में वहां की सरकारों के साथ तालमेल बिठाएंगे। पीएम मोदी ने भारतीयों की सुरक्षित और जल्घ्द वापसी सुनिश्चित करने को कहा है।
मालूम हो कि पीएम मोदी यूक्रेन के राष्घ्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूसी राष्घ्ट्रपति व्घ्लादिमीर पुतिन ने बात करके भारतीयों की सुरक्षघ्ति वापसी की अपील कर चुके हैं। उन्घ्होंने दोनों नेताओं से हिंसा रोकने की अपील की थी। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत ने हमेशा ही विदेशी धरती पर मुश्किल परिस्थितियों में घिरे अपने नागरिकों की मदद की है और उन्घ्हें सुरक्षघ्ति भारत लाने का काम किया है। मौजूदा वक्घ्त में भारतीयों की सुरक्षित वापसी सरकार की पहली प्राथमिकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *