अंशिका, प्रियांशु, शालिनी व अरूण रहे प्रथम

Spread the love

द्वारीखाल ब्लॉक के न्याय पंचायत जमेली में हुआ खेल महाकुंभ
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत जमेली के खेल महाकुंभ में अंडर-14 व अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की कई प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-14 वर्ग में अंशिका और प्रियांशु काला, अंडर-17 में शालिनी और अरुण सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
खेल महाकुंभ का उद्घाटन धारी की ग्राम प्रधान किरन देवी व खेल संयोजक प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हुई 600 मीटर की अंडर-14 वर्ग की दौड़ में अंशिका और प्रियांशु काला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद वर्ग में अंशिका-आयुष चौहान और गोला फेंक प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम रही। 3000 मीटर दौड़ के अंडर-17 वर्ग में अमन सिंह और शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में अमन सिंह-आरती, लंबी कूद प्रतियोगिता वर्ग में सोनम-अभिषेक, चक्का फेंक प्रतियोगिता में अरुण कुमार-आंचल नेगी प्रथम रहे। इस दौरान खेल संयोजक नागेंद्र सिंह चौहान, क्रीड़ा प्रभारी दिनेश सिंह रावत, संकुल प्रभारी बीना बिष्ट, पुष्कर सिंह, जयदेव बडोनी, योगेश कुकरेती, लक्ष्मी विलास देवरानी, जितेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *