अंतर्राज्यीय सीमा पर पुलिस का सख्त पहरा

Spread the love

संवाददाता, विकासनगर। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अंतर्राज्यीय बार्डर पर अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही हैं। पछुवादून में उत्तर प्रदेश की सीमा दर्रारीट और हिमाचल प्रदेश की सीमा कुल्हाल बार्डर पर पुलिस का सख्त पहरा लगा हुआ है। दोनों ही सीमाओं पर दूसरे प्रांतों से आने वाले प्रवासियों की पूरी जानकारी ली जा रही है। जिसके बाद धर्मावाला चौक पर सबका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। दर्रारीट बार्डर पर तैनात धर्मावाला चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गुसाई ने बताया कि हर रोज सीमा पार कर पछुवादून में प्रवेश कर रहा हैं। सभी लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी बॉर्डर पर ही ली जा रही है। ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आवश्यकता अनुसार संस्थागत क्वारंटाइन और होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। दर्रारीट पर चेकिंग के दौरान वन विभाग कर्मी भी पुलिस कर्मियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बार्डर पार कर पछुवादून में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चौदह दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *