Uncategorized

श्रम कानून में बदलाव श्रमिकों के साथ छलावा: पांडे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, नैनीताल। श्रमिक विरोधी कानून के खिलाफ श्रमिक विकास संगठन (एसवीएस) के प्रदेश अध्यक्ष पवन पांडे का तीन दिवसीय उपवास सत्याग्रह आंदोलन बुधवार को समाप्त हुआ। उपवास खत्म करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार श्रम कानून में बदलाव कर श्रमिकों के साथ छलावा कर रही है। लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो रही है।उद्योगों को पटरी पर लाने के आड़ में देश के छह राज्य अपने श्रम कानूनों में कई बड़े श्रमिक विरोधी बदलाव कर चुके हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान सरकार ने काम के घंटों में बदलाव कर दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश, उप्र, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा व गोवा सरकारों ने भी श्रमिक विरोधी बदलाव कर दिए हैं। श्रमिकों के काम करने के शिफ्ट को अब आठ की जगह 12 घंटे कर दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि सरकारों का यह निर्णय श्रमिक विरोधी है। इसके लागू होने से श्रमिकों के अधिकारों का हनन होगा। श्रमिक विकास संगठन से जुड़े लोगों ने तीन दिन तक उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!