नकल विरोधी कानून युवाओं को देगा सुरक्षा कवच: भसीन

Spread the love

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ड़ देवेंद्र भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। कानून लागू होने से परीक्षाओं में बैठने वाले युवाओं को सुरक्षा कवच मिला है। कानून बनने के बाद कोई भी व्यक्ति न तो नकल करने और न नकल कराने का साहस दिखाएगा। नकल करने का दुस्साहस करने पर आजीवन कारावास और दस करोड़ तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए ड़ भसीन ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय से चल रहे प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के लिए मुख्यमंत्री अपरेशन क्लीन चला रहे हैं। गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून बना कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। कानून के अनुसार यदि कोई व्यक्ति, प्रिंटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो आजीवन कारावास तक की सजा और दस करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *