उत्तराखंड

भाजपा ग्रामीण मंडल गैरसैंण की बैठक में मंथन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। भाजपा गैरसैंण ग्रामीण मंडल की बैठक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में राजनैतिक, संगठनात्मक एवं स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का आगंतुकों से परिचय कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र डिमरी ने भाजपा की रीति एवं नीति के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुये कहा कि भाजपा विश्व की एक मात्र राजनैतिक पार्टी है जिसके सदस्यों की संख्या 15 करोड़ से अधिक है। विधायक अनिल नौटियाल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए टीम भावना से केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गांव -गांव तक पहुंचाने की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं को अभी से नगर पंचायत एवं लोक सभी चुनावों की तैयारियां प्रारंभ करने के साथ ही शक्ति केंद्र एवं बूथ को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी मनोज भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा जिअ डा़ हिमानी वैष्णव, युवा मोर्चा जिअ महावीर रावत, उपाध्यक्ष जगमोहन कठैत, प्रमुख शशि सोरियाल, संजय रावत, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, रामचंद्र गौड़, गंगा पंवार, रेवती बिष्ट, धन्ना देवी, वीरेन्द्र टम्टा, नारायण नेगी, प्रेम सिराणी, गंगा पंवार, कुंवर नेगी, भवान सिंह, एलपी सती, खिलाफ सिंह गुसांई, दिनेश गौड़, रामसिंह रावत, मुन्नी देवी, भरत सिंह आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!