जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार से चैरिटेबल सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए अनुमति मांगी है।
संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने उपजिलाधिकारी अर्पणा ढौंडियाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के सांस्कृतिक कलाकार धर्मेन्द्र सिंह रावत और योगेन्द्र (योगी) पैरालाइसेस बीमारी से जूझ रहे है। पिछले एक वर्ष से लॉकडाउन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम न होने से उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। अब इस बीमारी से उनके परिवार के पालन-पोषण और बीमारी के उपचार का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि संस्था और क्षेत्रीय कलाकारों ने दोनों की मदद के लिए एक चैरिटेबल सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में जो भी धनराशि जमा होगी उसे दोनों परिवारों को मदद के रूप में दिया जायेगा। चैरिटेबल सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 फरवरी 2021 को सांय 4 बजे से मालवीय उद्यान में शुरू होगा। कार्यक्रम में कोविड-19 गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जायेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी से कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने की मांग की है।