एकल नृत्य में अनुष्का बिष्ट रही प्रथम

Spread the love

सतपुली महाविद्यालय में आयोजित की गई प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/ सतपुली।
नमामि गंगे कार्यकम के तहत राजकीय महाविद्याल सतपुली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल नृत्य प्रतियोगिता में अनुष्का बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.संजीव कुमार ने व नमामि गंगे की संयोजक डॉ.दीप्ति ने किया। प्राचार्य डॉ.संजीव कुमार ने कहा कि छात्रों को विद्यालय में होने वाली प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए, इससे उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिलता है। प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. आशा व डॉ.ऐश्वर्या राणा ने बताया कि एकल नृत्य में अनुष्का बिष्ट, सृष्टि व लवली ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सामूहिक नृत्य में सृष्टि का ग्रुप प्रथम, सोनिया एवं शिवानी का ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *