Uncategorized

अपने पुश्तैनी वनाधिकार एवं हक हकूकों के प्रति रहे जागरूक : किशोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय उत्तराखंड में लोगों को जागरूक करते हुए सोमवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों को अपने पुश्तैनी वनाधिकार एवं हक हकूकों को बहाल करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही कहा कि हमें उत्तराखंड के भविष्य को संवारने के लिए वनाधिकार आंदोलन को सक्रिय करना होगा। चमोली भ्रमण के बाद सोमवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने नगर पालिका सभागार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों को वनाधिकार के प्रति सतर्क किया। उन्होंने बताया कि वह उत्तराखंड में वनाधिकार के 9 बिन्दुओं को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कहा कि जल-जंगल और जमीन को बचाने के लिए हमें हर हाल में आगे आना होगा। आज अपनी दुर्दशा के लिए हम स्वयं जिम्मेदार है। कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए हमें जागना ही होगा। उन्होंने कहा कि हम सरकार से कुछ बिन्दुओं की मांग कर रहे हैं जिनमें केंद्र सरकार की सेवाओं में उत्तराखंड के लोगों को आरक्षण दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाए। जंगली जानवरों द्वारा जन हानि पर पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रति नाली 5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति, राज्य में चकबंदी, प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली पानी निशुल्क, जड़ी बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क, एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी, बजरी, पत्थर निशुल्क आदि सुविधाएं दी जाए। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस और जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिपंअ लक्ष्मी राणा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, सुरेंद्र सकलानी, बंटी जगवाण, सुनील नौटियाल, पंकज बुटोला, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, मनोहर सिंह रावत, दशरथ बुटोला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिंक्वाण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!