कार्यकर्ताओं से की विस चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील

Spread the love

ऋषिकेश। भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष संपत्त सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की। कहा कि बूथ स्तर पर अधिक काम करने की जरूरत है। सोमवार को वेद निकेतन धाम में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत्त सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को विस चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। इस दौरान विस प्रभारी विरेंद्र रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल, जिला महामंत्री जंगबहादुर रावत, पूर्व दायित्वधारी महावीर प्रसाद कुकरेती, ज्येष्ठ प्रमुख दिनेश भट्ट, जिपं सदस्य आरती गौड, विक्रम सिंह रौथाण, प्रीतम राणा, भरतलाल, देवेंद्र पयाल, गोपाल अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, अभिनंदन दुबे, नवनीत राजपूत, धर्मवीर पंवार, अश्विनी गुप्ता, यशपाल असवाल, रमेश भंडारी, मनोज डोबरियाल, मदन भंडारी, बृजेश चतुर्वेदी, विनीता नौटियाल, शकुंतला राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, बबली देशवाल, मीना श्रीवास्तव, मंजू कंडवाल, बाला देवी, सुमित्रा सैनी, सुरजीत राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, शमशेर भंडारी, प्रेम कुमार, अंकित कोहली, विवेक भारती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *