उत्तराखंड

गन्ना मूल्य घोषित न किए जाने पर नाराजगी जताई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। गन्ना मूल्य घोषित करने के लिए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गन्ना मूल्य दोगुना करने की मांग की। सोमवार को डोईवाला चीनी मिल गेट पर सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रजाक ने कहा कि भाजपा सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर चुकी है। लेकिन कई वर्षों से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सबसे पहले गन्ने का मूल्य दोगुना किया जाना चाहिए। गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा से पूंजीपतियों की पक्षधर रही है। यह सरकार जन विरोध और किसान विरोधी है। किसानों पर जबरन कृषि कानून थोप हिटलरशाही की जा रही है। सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरचंद्र पाल ने कहा कि किसान रात-दिन मेहनत करके खेती करता है, लेकिन अपने हक हकूक के लिए आंदोलन करने पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वर्तमान सरकार किसानों के प्रति दमनकारी नीति अपना रही है। सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि गन्ने का मूल्य दोगुना किया जाए और चीनी मिल में किसानों के लिए प्रतीक्षालय भवन बनवाया जाए। प्रदर्शन में रणजीत सिंह, पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, जसवंत सिंह, सागर मनवाल, नागेंद्र सिंह, राजवीर खत्री, पूर्व चेयरमैन महेश रावत, आरती वर्मा, सबनम, धीरेंद्र चौहान, कमल अरोड़ा, उम्मेद बोहरा, सुरेंद्र सिंह खालसा, इंद्रजीत सिंह, प्रताप सिंह, रणजोत सिंह, अब्दुल कादिर, गौरव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!