साइबर क्राइम से बचने को सतर्क रहना जरूरी

नई टिहरी : थानाध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों व ग्राम प्रहरियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में लोकसभा चुनाव में योगदान देने वाले आठ ग्राम प्रहरियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, साइबर क्राइम, बैंक धोखाधड़ी को लेकर जागरूक किया। उन्होंने सभी लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। बैठक में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राहुल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार, विक्रम चौहान, राकेश सजवाण, खेमराज भट्ट, सज्जन सिंह, कुलबीर रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *