आवेदन फार्म भरने की तिथि बढ़ी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की वर्ष 2022-23 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथि बढ़ गई है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं पीएचडी में प्रवेश के लिए 30 मार्च तक अपने आवेदन पत्र भर सकते है। उन्होंने बताया कि नियत तिथि तक आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे, उसके बाद किसी भी प्रकार की अगली तिथि निर्धारित नहीं की जायेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *