भाषण प्रतियोगिता में अर्जुन, पूजा, केशव ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में सोमवार को महर्षि वेदव्यास जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला सशक्त माध्यम होता है। हमें अपने गुरु का सम्मान करना सीखना चाहिए और उनकी सिख का पालन करते हुए सकारात्मक सोच रखना चाहिए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, कार्यक्रम प्रमुख आचार्य राजन कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। भाषण प्रतियोगिता महर्षि वेदव्यास, गुरु (व्यास) पूर्णिमा पर आधारित रही। जिसमें कक्षा 11 के छात्र अर्जुन ने प्रथम स्थान, कक्षा सप्तम की छात्रा पूजा ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा सप्तम के छात्र केशव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए बताया कि गुरु का हर व्यक्ति के जीवन में एक अलग ही महत्व होता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य अनिल कोटनाला, अनिल भटनागर, शिवराम बडोला, संगीता रावत, आचार्य वृंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *