पिथौरागढ़ में शस्त्र लाइसेंस धारकों का होगा सत्यापन

Spread the love

 

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव से पहले थाना क्षेत्र में आने वाले सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन होगा। सक्रिय अपराधियों,शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी सिंह ने एसओजी में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल व कोतवाली धारचूला के कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को बेस्ट इप्लाई अफ द मंथ का खिताब दिया। बेहतर कार्य करने पर थल थानाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट,एसआई बसंत पंत, एसआई आरती, एसआई पंकज तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र चंद व कांस्टेबल दीपक कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी ने अपने थाना क्षेत्र में आने वाले सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण एकत्र कर उनका सत्यापन करने के आदेश दिए।
ये रहे शामिलरू सीओ पिथौरागढ़ नरेंद्र पंत,सीओ धारचूला परवेज अली,ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र,निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी,प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार,कोतवाल हिमांशु पंत।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *