उत्तराखंड

बाजपुर में 3़40 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर)। गांव हरिपुरा हरसान के राजकीय इंटर कलेज में आयोजित शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे ग्राम विकास षि और प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने 312़38 लाख की लागत से 18 कार्यों का शिलान्यास और 27़92 लाख की लागत से 7 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुल 3 करोड़ 40 लाख 30 हजार की लागत से 25 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में विकास की रफ्तार को रूकने नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को गांव हरिपुरा हरसान में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं जनता को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि जिले का प्रभारी मंत्री होने के कारण प्रयास रहता है कि सबके हितों के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की चिंता करते हुए 10 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत गैस-चूल्हा वितरण करने का कार्य किया है। 10 करोड़ से अधिक इज्जत घर (शौचालय) बनाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश में निर्धनध्जरूरतमंद लोगों को उनका अपना घर देने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार चाहे वह दिल्ली की हो या प्रदेश की दोनों जनहित के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश में एक लाख बहनों को लखपति दीदी योजना के माध्यम से लखपति बनाना है।
ये लोग रहे मौजूदरू इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण बलराज पासी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उमा जोशी, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नफील जमील, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, तहसीलदार अक्षय भट्ट, षि अधिकारी अजय कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!