दुपहिया वाहन पर आग लगाने वाले को किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गत 14 मार्च को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति के घर में खड़ी स्कूटी पर आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बालकृष्ण निवासी ग्राम सत्तीचौड़ ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर पर खड़ी स्कूटी को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को आरोपी संतोष कुमार निवासी ग्राम सनेह तल्ली को सत्तीचौड़ शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *