उत्तर प्रदेश सरकार कोटद्वार के विकास में देगी पूरा सहयोग

Spread the love

-विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
कोटद्वार/लखनऊ : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच उत्तराखंड व कोटद्वार के विकास को लेकर लंबी वार्ता हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया कि वह कोटद्वार के विकास में पूरा सहयोग करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोकभवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान हनुमान की मूर्ति भेंट कर ऋतु खंडूड़ी का सम्मान किया। इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड के विकास के संबंध में विभिन्न विषयों पर वार्ता की। वहीं, अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर भी सीएम योगी से विस्तार में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *