दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने खारिज की पद से हटाने वाली याचिका

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल ही दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए सीएम पद से हटाने वाली याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में न्यायिक दखल की जरूरत नहीं है। हम सियासी मामलों में न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकते।
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाने को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका को गुरुवार को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि ये मामला कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में है। हम इसकी नयायिक समीक्षा नहीं कर सकते। अदालत ने पूछा कि क्या कोई कानूनी बाध्यता है जिसके तहत केजरीवाल को हिरासत में आने के बाद हटाया जाना जरूरी है। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति या उपराज्यपाल को विचर कर दखल देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *