बिग ब्रेकिंग

अरविंद केजरीवाल की केंद्र सरकार से अपील, श्नोट पर गांधीजी के साथ हों लक्ष्मी गणेश के फोटो

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार से एक अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि भारतीय रुपये पर गांधीजी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो होनी चाहिए। इसे सुख समृद्घि आएगी और पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए नोटों से इसकी शुरूआत की जा सकती है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है, डलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता जा रहा है। आम आदमी पर इसका असर साफ नजर आ रहा है। इसकी मार आम आदमी को भुगतनी पड़ रही है। हम चाहते हैं कि भारत अमीर देश बने, लोग अमीर बने। इसके लिए हमें कई सारे कमद उठाने पड़ेंगे। हमें बड़ी तादाद में अस्पतालों का निर्माण करना है, स्कूल खोलने हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है।
केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश तभी कामयाब होगी जब हम पर भगवान का आशीर्वाद होगा। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि काफी मेहनत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं आता। ऐसे में भगवान के आशीर्वाद की जरूरत होती है। जब देवी देवताओं का आशीर्वाद हो तो नतीजे आने लगते हैं।

नोटों पर अल्लाह को भी शामिल करें़.़, केजरीवाल के बयान पर भाजपा के बाद कांग्रेस की चुटकी
नई दिल्ली, एजेंसी। गुजरात चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने नए विवाद को जन्म दिया है। नोटों पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की फोटो की मांग पर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी उन पर तंज कसा है।
भाजपा ने जहां केजरीवाल के बयान को यू-टर्न की पराकाष्ठा बताया है तो वहीं अब कांग्रेस नेता सलमान सोज ने कहा है कि अगर नोटों पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी को शामिल करने से समृद्घि आ सकती है तो इसमें अल्लाह, जीसस, गुरु नानक आदि को भी शामिल करना चाहिए।
इसके अलावा कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है और उन्हें भाजपा व आरएसएस की श्बी टीमश् करार दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह की समझ नहीं है। यह उनकी वोटों की राजनीति है। अगर वह पाकिस्तान जाते हैं तो वोट लेने के लिए यह भी कह सकते हैं कि मैं पाकिस्तानी हूं, इसलिए मुझे वोट दें।
इससे पहले भाजपा ने भी केजरीवाल पर हमला किया था। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि यह वही व्यक्ति है, जो हिंदू धर्म का अपमान करता है। अयोध्या जाने से इनकार करते हुए कहता है कि भगवान उनकी प्रार्थना स्वीकार नहीं करेंगे। स्वास्तिक का अपमान करता है और अब हिंदू धर्म पर यू-टर्न लेता है। दरअसल, केजरीवाल ने कहा था कि अगर हमारे करेंसी नोटों पर भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की फोटो होगी तो हमारा देश तरक्की करेगा। मैं, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को एक-दो दिन में पत्र लिखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!