आर्य दोबारा बने गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सर्वोदय मण्डल के सदस्यों की व्यापार मण्डल सभागार में आयोजित बैठक में मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान सुरेंद्र लाल आर्य को लगातार बारहवीं बार मंडल का अध्यक्ष चुना गया।
अन्य पदों में शशिप्रभा रावत को मुख्य संरक्षक, गणेश सिंह ‘गरीब’, त्रिलोक सिंह, योगेश पांथरी, चक्रधर शर्मा, पूरण सिंह रावत, सूर्यनारायण पांडे, प्रकाश कोठारी व गिरिराज सिंह रावत को संरक्षक, कै. पीएल खंतवाल को महासचिव, नेत्र सिंह रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मयंक कोठारी और सुनीता बिष्ट को उपाध्यक्ष, शूरवीर खेतवाल को सचिव, दीपक कुकरेती, महफूज आलम और मीनू खान को प्रचार सचिव, महेंद्र अग्रवाल को लेखा निरीक्षक और गोविंद डंडरियाल को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में स्नेहदीप रावत, सीता गुप्ता, लक्ष्मी देवी, राकेश अग्रवाल, शकील अहमद सलमानी, गौरव रावत, विनय किशोर रावत, प्रवेश चंद्र नवानी, जनार्दन प्रसाद ध्यानी, रईस अहमद व अमेरिका सिंह को शामिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *