उत्तराखंड

किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर: आर्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने ने कहा कि प्रदेश का किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। छोटे-मझोले काश्तकार अपना धान बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। वहीं सरकार ने अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का न तो कोई सर्वे कराया और न ही किसानों को मुआवजा दिया। उन्होंने खुद के लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात दोहराई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्देश होगा, उसे मानूंगा। गुरुवार को लोनिवि सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा और नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सांठगांठ से किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। गेहूं की फसल तराई व हरिद्वार में अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई। बेमौसमी सब्जियां, दाल का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार ने न तो कई सर्वे कराया और न ही मुआवजा दिया। बीमा कंपनियां किसानों को फसलों का बीमा देने में कोताही बरत रही हैं। सरकार का कहना था कि किसानों की आय दोगुना कर देंगे, लेकिन किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बाजपुर के 20 गावों के किसानों से उनकी भूमि का मालिकाना हक छीन लिया गया है। अतिक्रमण के नाम पर गरीब उजाड़े जा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ माफिया राज कायम है। इस मौके पर विधायक गोपाल राणा, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, पीसीसी सदस्य बबी राठौर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, मेहंदी हसन, बाबूदीन, राशिद अंसारी, राजकिशोर सक्सेना, नरेंद्र आर्य, जिपं सदस्य अरविंद कुमार, विजय कुमार, दान सिंह राणा, शमीम अंसारी, नासिर खान, प्रदेश सचिव रेहान अंसारी, नीरज कन्याल, मान सिंह, भजन सिंह, माधव चंद रहे।
अखंड पाठ साहिब व कीर्तन में शामिल होने आए थे आर्य
खटीमा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। आर्य यहां वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दलजीत सिंह गौराया के भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। गौराया के भाई कर्नेल सिंह गौराया का निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए अखंड पाठ साहिब व कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस दौरान भजन सिंह तलवार, जसविंदर सिंह पप्पू, सुखराम मौर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!